प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिख रहा असर, 13 किलोमीटर साइकिल चलाकर एचआरडीए सचिव पहुंचे दफ्तर
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का असर लगातार देखने को मिल रहा है। आज हरिद्वार रुड़की विकास प्राधिकरण के सचिव अपने आवास से प्राधिकरण कार्यालय करीब 13 किलोमीटर साइकिल चला कर पहुंचे। दरअसल पीएम मोदी ने हाल ही में ईंधन की खपत कम करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए पहल करने की अपील की थी। जिसका असर देखने को मिल रहा। इसी अपील पर अमल करते हुए HRDA सचिव ने पहल की और साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचे। ऑफिस स्टाफ और लोगों ने उनके इस कदम की सराहना की। उन्होंने कहा पीएम मोदी और उत्तराखंड सीएम धामी की अपील के बाद उन्होंने साइकिल से ऑफिस आने का फैसला किया। उन्होंने लोगों से ईंधन संरक्षण के लिए प्रयास करने की अपील भी की है।










