चारधाम और कांवड़ मेले के मद्देनजर हरिद्वार प्रशासन सख्त; ललतारौ पुल से अपर रोड एवं भीमगोडा तक चला जोरदार अतिक्रमण हटाओ अभियान
हरिद्वार। माननीय मुख्यमंत्री के कड़े निर्देशन में जनपद हरिद्वार में अतिक्रमण के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशन और उप जिलाधिकारी (मुख्यालय)/नगर मजिस्ट्रेट हर गिरी के नेतृत्व में एक विशाल अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया।
यह संयुक्त अभियान नगर निगम, पुलिस और जिला प्रशासन की टीम द्वारा ललतारौ पुल से लेकर अपर रोड क्षेत्र तक चलाया गया। अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से लगाए गए खोखों, ठेलियों और अन्य अवैध निर्माणों को मौके से हटाया गया।
प्रशासन का संदेश:
जिला प्रशासन के अनुसार, आगामी चारधाम यात्रा और पवित्र कांवड़ मेले को सुव्यवस्थित, सुरक्षित और सुगम ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है। यातायात व्यवस्था में बाधा डालने वाले किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी।
2026-06-04










