हरिद्वार में वीकेंड में एक बार फिर से जाम

हरिद्वार में वीकेंड का जाम एक बार फिर से पुलिस प्रशासन की यातायात व्यवस्था की पोल खोलता नजर आ रहा है हालांकि रविवार को अधिवास की पूर्णिमा भी है और इस समय यात्रा सीजन भी अपने चरम पर है जिसके चलते वीकेंड पर हरिद्वार पूरी तरह से जाम में फंसा हुआ नजर आ रहा है हर की पौड़ी पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंच रहे हैं तो वहीं हरिद्वार दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की स्थिति देखने को मिल रही है।

हरकी पैड़ी और आसपास के घाट क्षेत्रों में सबसे अधिक दबाव है। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर वाहन रेंगते हुए चल रहे हैं। वीकेंड पर्यटन और चारधाम यात्रा के कारण अचानक वाहनों की संख्या बढ़ गई है। ट्रैफिक पुलिस प्रमुख चौराहों पर तैनात है, लेकिन भारी भीड़ के कारण व्यवस्था पर दबाव बना हुआ है। -सौजन्य से हिंदुस्तान