उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा कावड़ मेला 2026 के दौरान लगाया गया जलपान शिविर,विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने किया उद्घाटन
कांवड़ मेला 2026 के दौरान शिवभक्तों की सेवा एवं सुविधा को प्राथमिकता देते हुए उत्तर प्रदेश सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग द्वारा ओम पुल के समीप कांवड़ सेवा एवं जलपान शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का उद्घाटन विभाग के अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने किया।
इस अवसर पर अधिशासी अभियंता विकास त्यागी ने कहा श्रावण मास में लाखों शिवभक्त कांवड़ यात्रा पर निकलते हैं। ऐसे में उनकी यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से विभाग प्रत्येक वर्ष प्रमुख कांवड़ मार्गों पर सेवा शिविर संचालित करता है। ओम पुल क्षेत्र कांवड़ मार्ग का महत्वपूर्ण पड़ाव होने के कारण यहां स्थापित शिविर श्रद्धालुओं के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा।
शिविर में शिवभक्तों के लिए शुद्ध एवं स्वच्छ भोजन, पेयजल, ओआरएस, प्राथमिक चिकित्सा, विश्राम की व्यवस्था तथा मोबाइल चार्जिंग जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। बड़ी संख्या में कांवड़ियों ने शिविर पहुंचकर विभाग की सेवाओं का लाभ उठाया और व्यवस्थाओं की सराहना भी की।
उद्घाटन कार्यक्रम में सहायक अभियंता भारत भूषण, अवर अभियंता के.के. सैनी, हरीश, अतुल कुमार, पंकज पाल, मित्तल, विनीत कुमार, देवेंद्र कुमार, राजीव त्यागी सहित विभाग के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्रद्धालुओं को समर्पित भाव से सेवाएं प्रदान करने का संकल्प दोहराया।













