आज कांगड़ा घाट से न्यू संजय पुल के नीचे गंगा के तेज बहाव में फंसे उत्तर प्रदेश जिले के महेंद्र पुत्र को जल पुलिस एवं SDRF की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला।
रेस्क्यू अभियान में जल पुलिस तथा SDRF ने संयुक्त रूप से साहस, तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए युवक की जान बचाई।
हरिद्वार पुलिस सभी श्रद्धालुओं एवं कांवड़ यात्रियों से अपील करती है कि गंगा में केवल निर्धारित एवं सुरक्षित घाटों पर ही स्नान करें तथा तेज बहाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।













