अन्तरिम अध्यक्ष बने राजेंद्र रतूड़ी व अल्का बनीं महासचिव।
रायवाला
रायवाला क्षेत्र के व्यापारियों ने न्यू आदर्श व्यापार सभा रायवाला की अन्तरिम कार्यकारिणी का गठन कर राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी को अध्यक्ष व नवीन चमोली को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अध्यक्ष की ओर से अलका क्षेत्री को महासचिव व नन्दराम गिरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।
गुरुवार को प्रतीतनगर बाजार स्थित एक वैंक्वैट हाल में प्रतीतनगर के ग्राम प्रधान अनिल कुमार की देखरेख में बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें बैठक में मौजूद व्यापारियों ने सर्वसहमति से राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी को अन्तरिम अध्यक्ष, नवीन चमोली को उपाध्यक्ष चुना। अन्तरिम अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद रतूड़ी द्वारा अल्का क्षेत्री को महासचिव व नन्दराम गिरी को कोषाध्यक्ष मनोनीत किया। ग्राम प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि कोरोना काल की वजह से व्यापार सभा के नवीनीकरण की प्रक्रिया सम्पन्न नहीं हो पाई थी। फिलहाल अन्तरिम कार्यकारिणी का गठन किया गया है जो कि छह माह के भीतर सभी व्यापारियों के बीच सदस्यता अभियान चलाकर सदस्यता वितरण किया जाएगा और इसके पश्चात नए व्यापार सभा का चुनाव किया जाएगा। हालांकि बैठक में कार्यकारिणी के गठन को लेकर कुछ देर के लिए हंगामें की स्थिति बनी। अन्तरिम अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद रतूड़ी ने बताया कि सबको साथ लेकर व्यापारियों के हित में कार्य किए जाएँगे और छह माह के भीतर सभी को व्यापार मंडल से जोड़ कर उनके हित मे कार्य करेंगे। बैठक में पूर्व उपप्रधान दीवान सिंह चौहान, नन्द किशोर कंडवाल, एसके चौबे, राकेश तिवाड़ी, राजकुमार सरोहा, नन्दराम गिरी, मनोज कंडवाल, प्रदीप भंडारी, अजय गिहार, अंकित तिवाड़ी, सुरेश तिवाड़ी, अल्का क्षेत्री, ममता थापा, संदीप शर्मा, मनीष शर्मा, प्रमोद रतूड़ी आदि मौजूद थे।