हरिद्वार ब्यूरो
महंत नरेंद्र गिरी की मौत के मामले में उनके शिष्य आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने किया गिरफ्तार
अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी की संदिग्ध मौत के मामले में लगभग डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद उनके शिष्य आनंद गिरी को यूपी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यूपी पुलिस देर रात उनके आश्रम में पंहुची थी। और यूपी पुलिस यूपी एसओजी व हरिद्वार पुलिस टीम डेढ़ घंटे की पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई। यूपी सहारनपुर पुलिस और SOG की टीम यंहा पंहुची थी। वही उनको गिरफ्तार कर साथ ले गई।
महंत नरेंद्र गिरी की प्रयागराज में मौत के बाद यूपी पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला था। जिसमे उन्होंने अपने शिष्य आनंद गिरि को मौत की वजह बताया था। उसके बाद ही पुलिस उन्हें संदिग्ध मान रही थी। आज शाम से ही उत्तराखंड पुलिस उनके कांगड़ी गाजीवाली स्थित आश्रम पंहुच गई थी और उन्हें हाउस अरेस्ट कर रखा था। रात करीब साढ़े 10 बजे यूपी पुलिस की सहारनपुर SOG की टीम पंहुची और बन्द कमरे में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर साथ ले गई।
हरिद्वार की एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस आनंद गिरी को राज्य में लेकर चली गई है क्योंकि यह मामला उत्तर प्रदेश का है।