दिल्ली प्रोटेस्ट के बाद हरिद्वार में जैन जी समर्थन

हरिद्वार

दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग को लेकर किए गए प्रोटेस्ट के बाद हरिद्वार में भी जैनजियो ने मोदी सरकार के समर्थन में रैली निकाली। भाजपा किसान मोर्चा के जिला मंत्री शिव चौहान के नेतृत्व में निकाली गई रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के जैन जी शामिल हुए। भारी बारिश के बावजूद जैनजियो का उत्साह देखने को मिला। हरिद्वार के मिस्सरपुर गांव से लेकर धारी वाला गांव तक युवाओं ने पीएम मोदी और मुख्यमंत्री धामी के समर्थन में नारेबाजी की। इस दौरान शिव चौहान ने कहा कि दिल्ली में रैली निकालने वाले युवा जैनजी नहीं है बल्कि असली जैन जी ग्रामीण क्षेत्र के युवा है। ग्रामीण क्षेत्र के जैन जी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हैं। इतनी भारी बारिश के बावजूद भी उन्होंने रैली निकालकर संदेश दिया है कि असली जैन जी देश विरोधी गतिविधियों में शामिल नहीं है। बता दे की शिव चौहान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा से दावेदारी कर रहे हैं। उन्होंने हरिद्वार जिलाध्यक्ष से लेकर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट तक को अपना बायोडाटा देकर टिकट की मांग की है। वह लगातार क्षेत्र में सक्रिय हैं और दिल्ली प्रोटेस्ट के बाद उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के समर्थन में रैली निकाली। इस रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण क्षेत्र के युवा शामिल हुए।