आप कार्यकर्ता किसानों के साथ लोहड़ी मनाकर कृषि कानून की फड़ेंगे प्रतियां

आप कार्यकर्ता किसानों के साथ लोहड़ी मनाकर कृषि कानून की फड़ेंगे प्रतियां

  • आम आदमी पार्टी के कार्यकता किसानों के साथ लोहड़ी का त्यौहार मनाएंगे और इस दौरान किसान कानून की प्रतियाँ भी फाड़ी जाएंगी। आप पार्टी के उत्तराखंड प्रदेश सेकेटरी मनोज द्विवेदी ने मीडिया को जारी बयान में कहा कि इस दौरान उन्होंने सभी प्रदेश एवं देशवासियों को लोहड़ी की शुभकामनाएं दी और कहा कि लोहड़ी के पर्व का दिन भारत की संस्कृति में विशेष महत्व रखता है। आज किसानों का सबसे महत्वपूर्ण पर्व लोहडी है। लेकिन केन्द्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून इस त्योहार पर काले साए की तरह मंडरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के बाॅर्डरों पर देश के सैकडों किसान आज भी इस सर्दी के मौसम में अपनी मांगों को लेकर डटे हुए हैं ,लेकिन अभी तक सरकार द्वारा ऐसा कोई हल नही निकल पाया है जिससे किसानों को कुछ भी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि ये अन्नदाता ही है , जिसकी उपज से पूरा देश अपना पेट भर रहा है ,लेकिन केन्द्र सरकार किसानों का हक छीनने का काम कर रही है। केंद्र सरकार के इस ख्वाब को किसान और आप पार्टी किसी भी हाल में पूरा नहीं होने देंगे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *