कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका लेखपाल का पुतला

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका लेखपाल का पुतला

कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ लेखपाल हल्का गेंडीखाता रामनाथ सिंह का पुतला दहन किया गया और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। हाल ही में लालढांग जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरिद्वार ग्रामीण के संभावित प्रत्याशियों में गुरजीत सिंह लहरी व उनके भाई सुरेंद्र लहरी वह युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर लेखपाल द्वारा फर्जी प्रार्थना पत्र देकर झूठा मुकदमा दर्ज करवाया गया है। इसकी निष्पक्ष मांग को लेकर आज बस अड्डे पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ता पदाधिकारी गण इकट्ठा हुए और पुतला दहन किया गया। भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गयी। इसके बाद गुरजीत सिंह लहरी ने दर्ज मुकदमे में बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा की क्षेत्र में लगातार लेखपाल की कार्य न करने की और ग्रामीणों से अभद्र व्यवहार करने की शिकायतें मिल रही थी। जिसके उपरांत 22 तारीख को साथियों सहित ग्राम पंचायत गेंडी खाता भवन में लेखपाल रामनाथ सिंह के साथ वार्ता कर क्षेत्र के लोगों के साथ अपना व्यवहार कुशल रखें और कार्य करने हेतु वार्ता की गई। जिसके उपरांत भाजपा के तथाकथित नेताओं द्वारा वह मौजूदा सरकार उधर ग्रामीण विधानसभा के विधायक कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के इसारे पर अगले दिन शाम को 28 घंटे बाद प्रभावी धाराओं में मेरे ऊपर फर्जी मुकदमा दर्ज करवा दिया गया। क्योंकि मैं 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी से विधायक पद हेतु चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहा हूं। टिकट की मांग कर रहा हूं। स्थानीय वह युवा होने के नाते मुझे क्षेत्र में भारी जनसमर्थन मिल रहा है। जिससे बौखला कर सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के कैबिनेट मंत्री अपनी पावर का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। और मेरी मांग है। इस प्रकरण की निष्पक्ष जांच करवाई जाए। जिसमें मेरे भाई का नाम भी खोला गया है। जो उस समय बहदराबाद गाड़ी की एजेंसी में किसी कार्य हेतु गए थे। वह बिजेंदर सैनी सिटी हॉस्पिटल में मौजूद थे। कपिल सैनी ऋषिकेश उपचार हेतु गए थे। जिनकी सीसीटीवी फुटेज थाना अध्यक्ष अनिल चौहान जी को उपलब्ध करवा दी गई है। जिससे यह साबित होता है। कि यह राजनीतिक दबाव में मुकदमा दर्ज किया गया है। जिससे हमारी क्षेत्र की जनता की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन मेरा संघर्ष जारी रहेगा अतः मैं लेखपाल के खिलाफ नैनीताल उच्च न्यायालय में भी वाद दायर करूंगा और इसके निलंबन की मांग करता हूं। इस मौके पर विजेंद्र सैनी सत्येंद्र चौधरी खुर्शीद अहमद दीपक प्रशांत सैनी डॉ शेखर सैनी कपिल सैनी राजकुमार सैनी शानू अंसारी नीरज कश्यप अशोक सैनी सुरेंद्र लहरी सुरेश रावत बिट्टू सैनी गौरव सैनी राजेश सैनी रमन सोलंकी राजू सैनी भगवान सिंह उत्तराखंडी राज्य आंदोलनकारी विनोद सैनी सुरेंद्र रावत अमरजीत सिंह रविंदर सिंह आदि उपस्थित रहे।