कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की तैयारी मैं लगे कांग्रेसी कार्यकर्ता
कुमाऊँ के बाद अब गढ़वाल में भी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा करने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुट गए है। हरिद्वार विधानसभा ओर रानीपुर विधानसभा में यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की वही कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने झंडी बैनर बनाने का शहर को सजाने का काम भी शुरू कर दिया हैं। इस दौरान कांग्रेसियों ने बताया कि 18 सितंबर से हरिद्वार में हर की पौड़ी पर माँ गंगा का पूजन कर इस यात्रा की शुरुआत होगी। हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं में ये यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। रानीपुर विधानसभा से महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी से पलायन कर रहे है। और महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है।कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता राजबीर चौहान ने बताया इस बार उत्तराखंड कि जनता परिवर्तन चाहती है। भाजपा वाले अपने किये हुए वादों पर विफल हो गयी है।हरिद्वार विधानसभा से वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी ने बताया के कुमाऊँ में परिवर्तन रैली को जनता का बहुत प्यार मिला है। ओर 18 सितंबर को पार्टी की परिवर्तन रैली गढ़वाल में होनी है। रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। अबकी बार उत्तराखंड में कांग्रेस पार्टी अपनी सरकार बनाएगी ओर भाजपा को उखाड़ फेंकेगी।