ड्यूटी पर तैनात शराब के नशे में धुत मिला नशेड़ी डॉक्टर

ड्यूटी पर तैनात शराब के नशे में धुत मिला नशेड़ी डॉक्टर भगवानपुर

जहाँ एक तरफ डॉक्टरों को धरती का भगवान माना जाता है। तो वही कुछ डॉक्टर इस पेशे को बदनाम करने से भी पीछे नही रहते। कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला है। भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जहां ड्यूटी के समय एक डॉक्टर नशे में धुत्त ओपीडी रूम की कुर्सी पर बैठा झूम रहा है। और बाद में अस्पताल के बाहर जाकर फुटपाथ पर लेट जाता है। बताया जाता है। कि ये डॉक्टर शराब का आदि है। और नशे के चलते अक्सर चर्चाओं में रहता है।

आपको बता दे भगवानपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कुन्दन सिंह नाम का एक होम्योपैथिक चिकित्सक है। जो कि ज्यादातर नशे में रहने के कारण अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। सूत्र बताते है। कि पूर्व में अस्पताल के कार्यकारी चिकित्साधिकारी डॉ विक्रांत सिरोही ने एक बार तो थाने तक मे उक्त डॉक्टर की शिकायत कर दी थी। जिससे नाराज नशेड़ी डॉक्टर ने उनको एससी एसटी के केस में फसाने की धमकी भी दी थी। उस समय तो वह मामला रफा दफा कर दिया गया था। इसके बाद भी ये नशेड़ी डॉक्टर अपनी इस बुरी आदत से बाज नहीं आया और अपनी आदत से मजबूर आज फिर नशे में धुत्त होकर ओपीडी रूम में जाकर बैठ गया। और कुछ ही देर के बाद डॉक्टर कुर्सी से उठकर अस्पताल के बाहर फुटपाथ पर जाकर लेट गया।

जब इस सम्बन्ध में कार्यकारी चिकित्साधिकारी डॉ विक्रांत सिरोही से बात की तो उन्होंने अंजान बनते हुए बताया कि आज ही मामले की जानकारी हुई है और ये उनके डिपार्टमेंट से संबंधित नही है। उन्होंने कहा इस बारे में इनके अधिकारी डॉ डिमरी से बात की जाएगी हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि जो भी आवश्यक कार्यवाही होगी वो की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *