पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

जहाँगीर मलिक

पारिवारिक क्लेश के चलते महिला ने किया आत्महत्या का प्रयास प्राइवेट अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत

हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित मैक्सवेल अस्पताल में आज उस समय हंगामा हो गया जब इलाज के दौरान ज्वालापुर कोतवली क्षेत्र स्थित लाल मंदिर निवासी महिला की मौत हो गई। महिला की मौत की खबर सुनकर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा काटा अस्पताल में हंगामे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची। और महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेेेज दिया। इस मामले में पुलिस आगे की जांच में जुटी है। वही इस मामले में मृत महिला के परिजन अस्पताल प्रबंधन पर लापरवाही बरतने और समय पर सही जानकारी मुहैया ना कराने का आरोप लगा रहे है।

आपको बता दे कि ज्वालापुर कोतवली क्षेत्र स्थित लाल मंदिर कॉलोनी निवासी महिला मंजू ने पारिवारिक क्लेश के चलते खुद को घर मे फांसी के फंदे पर लटका कर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। किसी तरह समय रहते महिला को बचा कर परिजनों द्वारा कनखल थाना क्षेत्र स्थित मैक्सवेल अस्पताल में एडमिट कराया गया था। आज दो दिन बाद महिला की हालत बिगड़ने पर उसकी मृत्यु हो गई। यही वजह है। कि महिला के परिजनों ने मैक्सवेल अस्पताल पर आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा करने की कोशिश की लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया और हंगामा कर रहे परिजनों को शांत कर घर भेज दिया।

मृतक महिला के परिजन का कहना है। मंजू द्वारा घर मे फाँसी लगाई गई थी। जिसके बाद महिला को मैक्सवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का कहना हैं। डॉक्टर द्वारा हमें सही से जानकारी नही दी गयी । जिस कारण मरीज़ की मृत्यु का सही से पता नहीं चल पा रहा हैं। अस्पताल में दो दिन में हमारा खर्चा 70 हज़ार पहुच गया है। मरीज़ थोड़े समय पहले तक ठीक थी। फिलहाल उसकी मृत्यु हो गई है।

अस्पताल के डॉक्टर का कहना है। कि इस मामले में परिजनों द्वारा मरीज़ का इतिहास छुपाया गया। हमे बताया गया था। कि मरीज़ सीढ़ियों से गिरा है। जांच में मरीज़ को टाइफाइड भी पॉजिटिव आया हैं। उस दिन करीब पांच घंटे बीतने के बाद परिजनों द्वारा अवगत कराया गया। कि मरीज़ ने घर मे फाँसी लगाने की कोशिश की और उसको सांस लेने में दिक्कत है। तब मरीज़ को वेंटिलेटर पर लिया गया। और परिजनों को समय समय पर सूचना दी जा रही थी। परिजनों को कहा गया था। कि यह अपने मरीज़ का इलाज कही भी कराने के लिए स्वतंत्र है। परिजन इस मामले में गलत आरोप लगा रहे है।

मैक्सवेल अस्पताल में हुई महिला की मौत पर कनखल थाना प्रभारी विकास भारद्वाज का कहना है। कि मृतक महिला ज्वालापुर कोतवली क्षेत्र की रहने वाली थी। उसको इलाज के लिए यहां भर्ती कराया गया था। महिला द्वारा घर मे आत्महत्या का प्रयास किया गया था। आज सुबह महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। महिला के परिजन भी यहां मौजूद है। इसमें हमारे द्वारा कोतवली ज्वालापुर पुलिस को सूचना दी गई है। डॉक्टर्स से वार्ता करने पर उनका कहना है। कि मरीज़ का सही इलाज चल रहा था। महिला के शव को कब्जे में लिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *