
पूर्व एमएलसी मेघराज जरावरे को बनाया गया उत्तराखंड बसपा प्रदेश प्रभारी, उत्तराखंड की 70 की 70 विधानसभाओ पर लड़ेंगे चुनाव
उत्तराखंड 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव मैं सभी राजनीतिक पार्टियां अपनी ताल ठोक रही है। वही आज बहुजन समाज पार्टी ने भी चुनावी बिगुल फूंक दिया है। प्रदेश कार्यालय में आज पूर्व एमएलसी मेघराज जरावरे को पार्टी ने उत्तराखंड बसपा प्रदेश प्रभारी बनाया है। वही पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मेघराज जरावरे का जोरदार स्वागत किया। बसपा प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने प्रदेश कार्यालय में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर उनसे सुझाव मांगे और उनके सुझावो को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन जी तक पहुंचाने की बात कही वही कार्यकर्ताओं में बसपा प्रदेश प्रभारी मेघराज जरावरे ने जोश भरने का काम किया प्रदेश प्रभारी ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा हम उत्तराखंड की 70 की 70 विधानसभाओं पर चुनाव लड़ेंगे। वहीं बहुजन समाज पार्टी के वरिष्ठ नेता मदनलाल ने कहा की जनता भाजपा कांग्रेस की सरकारों से उभ चुकी है। महंगाई बेरोजगारी और गैस पेट्रोल पर बढ़ते दामों से प्रदेश की जनता परेशान है। हम उत्तराखंड के 70 के 70 विधानसभाओं पर सरकार के खिलाफ अभियान चलाएंगे। और बहुजन समाज पार्टी की रीति नीतियों को लेकर जनता के बीच जाएंगे। अगर हमारी सरकार आती है। तो हम बेरोजगारों को रोजगार देने का काम करेंगे।