
देहरादून
बलबीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय विधयकों द्वारा पौड़ी से सांसद तीरथ सिंह रावत को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है। तीरथ सिंह रावत प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे, शाम चार बजे लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ।
तीरथ सिंह रावत का संघ व भाजपा के संगठनों में विशेष योगदान रहा है वह गढ़वाल विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष तथा भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष भी रहे भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष रहने के साथ ही साथ चौवाटा खाल से विधायक भी रहे हैं वर्तमान में पौड़ी संसदीय क्षेत्र से सांसद हैं संघ व भारतीय जनता पार्टी संगठन में लंबे अनुभव का लाभ ही उनको मुख्यमंत्री कुर्सी तक
पहुंचने में मिला है । कार्यकर्ताओं के प्रति सरल व्यवहार ही उनके मुख्यमंत्री की कुर्सी तक पहुंचने में सहायक सिद्ध हुआ।
पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने उनको बुके देकर उनका स्वागत किया