बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने महासंपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क किया

ग्राम प्रतीतनगर के बूथ संख्या 153 में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक एवं क्षेत्रीय विधायक व विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने महासंपर्क अभियान के तहत जनसंपर्क किया। घर-घर भाजपा हर घर भाजपा के नारे के साथ कार्यकर्ताओं ने घर-घर पार्टी का ध्वज लगाए और स्टीकर चस्पा किए।
जनसम्पर्क अभियान के दौरान भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा है कि भाजपा ने पूरे प्रदेश में महा जनसंपर्क अभियान प्रारम्भ किया है। इस अभियान के अंतर्गत प्रत्येक घर तक पार्टी के कार्यकर्ता पहुंचेंगे और केंद्र तथा राज्य सरकार की नीतियों से लोगों को अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा है कि संपर्क अभियान को लेकर लोगों में भारी उत्साह है और प्रदेश के 11000 से अधिक पोलिंग बूथों तक कार्यकर्ता पहुंचेंगे।
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा है कि महा जनसंपर्क अभियान का शुरुवात रायवाला क्षेत्र अंतर्गत प्रतीतनगर स्थित बूथ संख्या 153 से किया गया है। इस अवसर पर संपर्क अभियान के दौरान अनेक घरों, दुकानों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में पहुंचकर लोगों को भाजपा सरकार की नीतियों के बारे में बताया गया। इस अवसर पर दर्जन भर से अधिक लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
जनसंपर्क अभियान के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के जिला महामंत्री सुदेश कंडवाल, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामबहादुर क्षेत्री, प्रतीत नगर के बूथ अध्यक्ष राजेश जुगलान, नीलम चमोली, रवि शर्मा, दीपक बिष्ट, दीपक रावत, आशीष जोशी, गोपाल सिंह रावत, बलविंदर सिंह, आशीष उनियाल, लक्ष्मी गुरुंग, गंगा देवी, अनीता देवी, बबीता, कमल कुमार, सोनी देवी, गौतम राणा, सुरेंद्र बुटोला, प्रशांत चमोली आदि मौजूद थे।