राष्ट्र पिता महात्मागांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया संगोष्ठी का आयोजन

राष्ट्र पिता महात्मागांधी व पूर्व पीएम लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसियों ने किया संगोष्ठी का आयोजन

पूरे भारत में कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी वह पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मना रही है। जगह जगह कांग्रेस के कार्यकर्ता वरिष्ठ लोगों के बीच में जाकर संगोष्ठियो का आयोजन कर रहे हैं। आज 2 अक्टूबर को महात्मा गांधी व पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बाल्मिकी आश्रम में जाकर विचार संगोष्ठी का आयोजन किया। बाल्मीकि समाज के वरिष्ठ प्रबुद्धजनों का माल्यार्पण कर सम्मान भी किया गया।
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रह्मचारी और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भगवान बाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
सभी कांग्रेसजनों ने बाल्मीकि समाज के लोगों के साथ सहभोज भी किया।

सतपाल ब्रह्मचारी का कहना हैं। कि कांग्रेस ने तेह किया कि हम सब को न्याय पंचायतों में जाकर के रात्रि विश्राम करना हैं। जो हमारे बाल्मीकि समाज के लोग हरिजन समाज के लोगो के बीच जाकर हम को निवास करना है। आज राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर केवल इतना कह सकता हूं यह जो गांधी जी का उपदेश था उसका हमको पालन करना चाहिए उसमें हमारा भी उत्थान होगा समाज का भी उत्थान होगा और देश तरक्की करेगा मैं बधाई देना चाहता हूं कांग्रेस के नेतृत्व को जिसने हमें यह आज का रास्ता दिखाया कि आप गांव में पंचायत और हमने तो क्योंकि मैं शहर का निवासी होने के साथ साथ आज मैंने बाल्मीकि समाज वह हरिजन समाज के लोगों के साथ मैंने और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सहभोज का आयोजन किया।