वैक्सीन की बोतल में गणपति बप्पा वैक्सीनेशन थीम से मनाई गणेश चतुर्थी

लोगों को वेक्सीन लगवाने के प्रति खुद वैक्सीन की बोतल में गणपति बप्पा वैक्सीनेशन थीम से मनाई गणेश चतुर्थी

कोरोना वायरस ने जहां हर त्योहार व धार्मिक कार्यक्रमों पर असर डाला है। वही देशभर में मनाए जाने वाले गणपति महोत्सव पर भी इसका खासा असर देखने को मिला है। पाबंदियों के साथ ही सही हरिद्वार में गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है। आज गणेश चतुर्थी के दिन हरिद्वार के महामाया गणपति संगठन ने हर साल अपने अलग अंदाज से बनाए जाने वाले गणपति को इस बार वैक्सीनेशन की थीम देकर काफी सूक्ष्म रूप में बनाया है। जिसमें उन्होंने गणपति महाराज की सवारी मूषक को कोरोना वैक्सीन लगवाते हुए दिखाया है। साथ ही गणपति महाराज को भी वैक्सीन की बोतल में बिठाया है। इसके साथ ही मूर्ति पूरी तरह इको फ्रेंडली है। और गणपति बाल रूप में है। श्री महामाया संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि मूर्ति को बाल रूप देने का उद्देश्य तीसरी लहर के प्रति लोगों को जागरूक करना है। जिस तरह तीसरी लहर मैं कहां जा रहा है। कि तीसरी लहर बच्चों के लिए काफी खतरनाक है। उसी को देखते हुए भगवान गणेश का बाल रूप दिखाया गया है। और लोगों को वैक्सीनेशन के लिए प्रेरित करने का प्रयास किया है।

महामाया गणपति संगठन के प्रमुख पंडित देवेंद्र कृष्ण आचार्य ने बताया कि भगवान गणपति की प्रतिमा वैक्सीन की बोतल में दिखाया है। साथ ही गणेश जी की सवारी मूषक को खुद भगवान गणेश वैक्सीन लगाते हुए दिखाई दे रहे हैं। भगवान गणेश की प्रतिमा के हाथ में इस बार किसी बज्र के स्थान पर वैक्सीन की बोतल को दिया गया है। तो वही दूसरे हाथ में इंजेक्शन दिया है। जो कि अपने आप में लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक करेगा और वैक्सीन लगवाने के लिए लोगों को प्रेरित भी करेगा।

धीरज अनेजा का कहना है। कि इस साल भी कोरोना काल के कारण गणपति को काफी सूक्ष्म रूप में विराजमान किया है। और गणपति महाराज से प्रार्थना की है। कि वह जल्द इस कोरोना जैसी महामारी को हरले और पहले की तरह ही जिस तरह हम धूमधाम से गणपति महोत्सव बनाया करते थे। उसी तरह अगले वर्ष उससे ज्यादा धूमधाम से आपको लाने का प्रयास करेंगे। इस बार हमने वैक्सीनेशन के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए वैक्सीनेशन का थीम का सहारा लिया है। जिसमें भगवान श्री गणेश खुद मूषक को वेक्सीन लगा रहे हैं। इसके साथ ही भगवान गणेश को वैक्सीन की बोतल में बैठा कर दर्शाया गया है। जिससे लोग वैक्सीन लगवाने को प्रेरित हो सके।