हरिद्वार ब्यूरो
श्री चंद्र भगवान मूर्ति का विवाद हुआ खत्म,कुम्भ मेलाधिकारी और अखाड़े के संतों ने भूमि पूजन के बाद निर्माण कार्य कराया शुरू
हरिद्वार का सबसे व्यस्ततम चौराहा रानीपुर मोड़ पर 4 दिनो से चल रहा श्री चंद्र भगवान की मूर्ति के विवाद का आज पटाक्षेप हो गया है। कुम्भ अपर मेलाधिकारी हरबीर सिंह व बड़ा उदासीन अखाड़े के संतों ने भूमि पूजन करा कर निर्माण कार्य कराया शुरू, करीब 4 दिन पहले मेला प्रशासन ने चौराहे के सौंदर्यीकरण के नाम पर श्री चंद्र भगवान की मूर्ति को हटा दिया था। जिसके बाद संतो ने काफी हंगामा किया था। और नाराजगी व्यक्त की थी। उसके बाद से ही 4 दिन से मूर्ति तोड़े जाने का विवाद बना हुआ था। जिसका आज पटाक्षेप हो गया है। मेला प्रशासन के आश्वासन के बाद श्री चंद्र भगवान की मूर्ति को चौराहे पर पुनः स्थापित किया जाएगा। जिसका आज भूमि पूजन करके निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है।