सावन का पहला सोमवार,भक्तो ने कहा जल्द खत्म हो कोरोना

हरिद्वार ब्यूरो

सावन का पहला सोमवार,भक्तो ने कहा जल्द खत्म हो कोरोना

आज सावन का पहला सोमवार यानि शिव की भक्ति में सबसे अच्छा दिनहै मान्यता है कि शिव को सोमवार का दिन सबसे ज्यादा प्रिय होता है इसलिए इस दिन शिव की भक्ति और उनका जलाभिषेक करने पर शिव की कृपा अपार मिलती है। यह भी माना जाता है कि शिव सावन के पूरे महीने अपनी ससुराल कनखल में ही निवास कर यही से सृष्टि का संचालन और लोगो का कल्याण करते हैं। हरिद्वार के शिव मंदिरों में भोले शिव का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगता लगा हुआ हैं। मगर इस वर्ष कोरोना के चलते श्रद्धालुओं की सांख्या में कमी आयी हैं। शिव की ससुराल कनखल के दक्षेश्वर महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की लम्बी कतारें लगती हैं। मगर इस वर्ष मंदिर प्रबंधक और पुलिस प्रशासन ने कोरोना को देखते हुए कड़े प्रबंध किए हैं श्रद्धालु कम संख्या में मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर रहे हैं।

दक्ष प्रजापति मंदिर के महंत विसवेश्वर पूरी का कहना है। कि सावन का महीना भगवान शिव का अति प्रिय महीना होता है और कनखल दक्ष प्रजापति महादेव की ससुराल है और दुनिया में सबसे पहला भगवान शिव का मंदिर है भगवान शिव ने राजा दक्ष को वचन दिया था कि सावन के एक महीने वह यहीं पर वास करेंगे इसलिए भगवान शिव सावन का एक महीने दक्ष प्रजापति में ही वास करते हैं आज सावन का पहला सोमवार है भगवान शिव के आगमन का स्वागत किया जाता है कि भगवान शिव अपने ससुराल में एक महीने के लिए विराजमान हो गए हैं क्योंकि सावन के महीने में ही भगवान शिव की जटा से गंगा अवतरित हुई थी इसलिए सावन के महीने में गंगा जल दूध दही शहद भूरा गन्ने के रस और भांग धतूरे से भगवान शिव की पूजा की जाती है भक्तों की दक्ष प्रजापति मंदिर में सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है क्योंकि भगवान शिव सावन के महीने में यहीं विराजमान रहते हैं सावन मास में इस वर्ष सावन के पहले सोमवार को भी भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भारी भीड़ नही जुट पाई हैं। दक्ष महादेव मंदिर में भगवान के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं का कहना है कि हमें दर्शन करके बहुत अच्छा लगा इस मंदिर की हंसी मान्यता है की भगवान भोलेनाथ एक महीना ही विराजते हैं अपने भक्तों को यहीं से दर्शन देते हैं और जो कुछ मांगता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती है हमने भगवान से यही कामना की है कि कोरोना महामारी जैसी बीमारी देश से जल्द खत्म हो