परमार्थ निकेतन की दिव्य गंगा आरती में अभिनेता वरुण धवन और पूजा हेगड़े सपरिवार हुए शामिल
ऋषिकेश
परमार्थ निकेतन में आज भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के प्रसिद्ध अभिनेता वरुण धवन और अभिनेत्री पूजा हेगड़े का सपरिवार आगमन हुआ। दोनों सितारे अपने अपने परिवार के साथ यहाँ पहुंचे और माँ गंगा की दिव्य आरती में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने स्वामी चिदानन्द सरस्वती के मार्गदर्शन में किए जा रहे आध्यात्मिक, सामाजिक और पर्यावरण संरक्षण के प्रयासों को सराहते हुए कहा अभिनेता वरुण धवन ने कहा जो चीज़ मैं खोज रहा था वो आज मुझे यहाँ मिल गई। परमार्थ निकेतन गंगा आरती में सहभाग करना सौभाग्य की बात है। मैंने अपना देश स्वच्छ रखने का संकल्प लिया और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित किया। अभिनेत्री पूजा हेगड़े ने कहा यज्ञ आरती और मंत्रों की ऊर्जा बहुत अद्भुत थी। उन्होंने पूज्य स्वामी जी के पौधा रोपण के संकल्प को एक प्रेरणा बताया।