SIR को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

SIR को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल खड़े कर रही है। अब हरिद्वार ग्रामीण से कांग्रेस विधायक अनुपमा रावत ने अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रविवार को जनता दरबार में विधायक अनुपमा रावत ने वन गुर्जर समुदाय की SIR से जुड़ी समस्याएं सुनीं। विधायक के मुताबिक, अब तक 868 वन गुर्जरों को नोटिस जारी किए गए हैं और परिवार रजिस्टर की नकल देने में भी परेशानी सामने आ रही है।

अनुपमा रावत ने आरोप लगाया कि एक वर्ग विशेष को जानबूझकर निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के एक गांव में 185 मतदाताओं को नोटिस जारी किए गए हैं, जबकि रिकॉर्ड में सभी की ओर से स्वयं आपत्ति दर्ज दिखाई गई है।

कांग्रेस विधायक ने पूरे मामले का विरोध करते हुए अधिकारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी है।