SSP नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई अपराध गोष्ठी

SSP नवनीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित की गई अपराध गोष्ठी

मीटिंग में कप्तान ने दिखाए सख्त तेवर, किसी भी दशा में नशे का तस्कर या पैडलर गिरफ्तारी होने से न बचे

नशे की पूरी चैन पर हो कार्यवाही, संबंधित सीओ करेंगे साप्ताहिक समीक्षा

वीकेंड पर थाना एवं यातायात प्रभारी आपसी समन्वय बनाकर शहर से लेकर देहात तक दुरुस्त करेंगे यातायात व्यवस्था

ऑपरेशन प्रहार के तहत अच्छा कार्य करने पर एसएसपी ने सभी जनपद के पुलिस कर्मियों के कार्यों की करी प्रशंसा

सुरक्षा के दृष्टिगत थाना प्रभारी/हल्का प्रभारी समय समय पर क्षेत्र में रह रहे सीनियर सिटिजन के घर जाकर उनसे करें वार्तालाप

आगजनी की सूचना पर फायर यूनिट का हो तत्काल हो रिस्पोन्स, लापरवाही कदापि ना हो

चारधाम यात्रा धीरे धीरे चरम पर आ रही है सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित कर अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का अपने-अपने क्षेत्र में रहकर करेंगे निर्वाहन

मुख्यालय स्तर से चलाये जा रहे विभिन्न पोर्टलों पर डाटा को समयबद्ध रूप से करें अपलोड

अपराधियों की कुण्डली खंगालकर उनके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाई जाये

जघन्य अपराधों में सख्ती से हो अभियुक्तों की गिरफ्तारी, अपराधियों में पुलिस का खौफ होना आवश्यक