हरिद्वार
कर्णप्रयाग घटना पर पंजाब से आये डिलीगेट को कर्णप्रयाग जाने से रोका
पिछले दिनों कर्णप्रयाग में हुई घटना जिसमें हेमकुंड साहब से वापस आ रहे यात्रियों और स्थानीय युवकों के बिच हुए झगडे ओर उसके बाद सिख युवकों को गिरफ्तार किये जाने के विरोध मे पंजाब से सीखो का एक डिलीगेट आज हरिद्वार पंहुचा जिसमे सांसद सर्वजीत सिंह खालसा, विधायक मनप्रीतसिंह एवम तरसेम सिंह आदि मौजूद रहे, सभी ने यहां हरिद्वार पहुंच कर एसएसपी हरिद्वार नवनीत सिंह भूल्लर से वार्ता की जिसके बाद डिलीगेट कर्णप्रयाग ना जाकर देहरादून जाने को मान गए जहाँ यह डिलीगेट डीजीपी से मिलकर अपनी मांगे रखेगा।
हरिद्वार पहुंचे पंजाब के सांसद सर्वजीत सिंह खालसा ने बताया की हरिद्वार में एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर से हुई बातचीत के बाद उन्हें यह आश्वासन मिला है कि हम लोग देहरादून जाकर डीजीपी से मुलाकात करें और उनसे अपनी बात रखें वही उन्होंने बताया कि डीजीपी से भी उनकी वार्ता हो चुकी है इसलिए वे हरिद्वार से देहरादून की ओर जा रहे हैं उन्होंने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि उनकी मांग यह है कि उक्त मामले में क्रॉस रिपोर्ट दर्ज की जाए, उन्होंने कहा कि हमारे बच्चों ने जो भी किया है वह अपने डिफेंस में किया है अगर वह ऐसा ना करते तो उनके साथ बहुत गलत हो सकता था उन्होंने कहा कि जिन्होंने हमारे बच्चों के ऊपर हमला किया है उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए, उन्होंने कहा कि पुलिस के द्वारा जिस तरह से बच्चों को बिना पगड़ी के कोर्ट में पेश किया गया यह सिख धर्म का अपमान है इसको लेकर आवे बीजेपी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री से वार्ता करेंगे।
वही सीख डेलीगेट के साथ हुई वार्ता के बाद एसएसपी हरिद्वार ने बताया कि पंजाब के सांसद और अन्य लोग यहां आए थे जिन्होंने जिला प्रशासन से मांग की थी कि कोई जिम्मेदार अधिकारी उनसे वार्ता करें इसलिए वह खुद यहां पर आए हैं उनकी सीख डेलिकेट के साथ हुई वार्ता के विषय में उच्च अधिकारियों को बता दिया गया है इसके बाद उक्त डेलिकेट देहरादून भाजपा से मुलाकात करने जा रहा है।










