हरिद्वार के बैरागी कैंप स्थित नगर वन में हरेला पर्व के अवसर पर आयोजित वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम में पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरेला केवल एक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी आस्था और संरक्षण के संकल्प का प्रतीक है। उन्होंने प्रदेशवासियों को हरेला की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हर परिवार कम से कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल का संकल्प ले। उन्होंने कहा कि समाज और सरकार के संयुक्त प्रयासों से ही हरित, स्वच्छ और समृद्ध उत्तराखंड का निर्माण संभव है। इस हरेला पर्व पर सभी अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प लिया है।
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने कावड़ मेले को लेकर हमनें बैठक ले ली है और उसके लिए जो नेशनल हाईवे है उसके आधे हिस्से को इस्तेमाल किया जाएगा उसमे एंटी वेनम दवाईयां और ओषधियाँ हमने बतायी है वह इनको दे, और उसको लेकर तैयारियाँ हमारी पूरी हो गई हैं और इसको लेकर जल्द हम मोकड्रिल भी करेंगे।
ऋषिकेश स्थित 7 मोड़ पर काटे जा रहे पेड़ो पर कैबिनेट मंत्री ने कहा सड़के तभी बनेगी जब जगह मिलेगी उससे पहले नही बन सकती और जो लोग विरोध कर रहे है उनको समझना चाहिए तभी विकास के कार्य होंगे अगर हम पेड़ हटाते है तो लगाने भी चाहिए इसके लिए हरेला पर्व इसकी प्रेरणा भी देता है।
बद्रीनाथ धाम में दान चोरी मामले पर सतपाल महाराज ने कहा वो जाँच का विषय है इसमें अभी जांच चल रही है जब जांच की रिपोर्ट आ जाएगी सब सामने आ जाएगा और कोई भी दोषी होगा वह बचेगा नहीं उसको दंडित किया जाएगा भगवान की धन की चोरी तो बहुत बड़ी चोरी है












