हरिद्वार रानीपुर पुलिस का अवैध खनन करने वालो के विरूद्ध कडा प्रहार

रानीपुर पुलिस का अवैध खनन करने वालो के विरूद्ध कडा प्रहार, नदी में अवैध खनन कर रहे 04 भैंसा बुग्गियो को किया जब्त

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा अवैध खनन के विरूद्ध लगातार छापेमारी कर कार्यवाही की जा रही है। आज सुबह प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर मनोहर

भण्डारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध खनन की छापेमारी करते हुये टिहरी विस्थापित नदी रपटे से अवैध खनन (रेत, बजरी) निकालते हुये कुल 04 भैंसा बुग्गियो को जब्त किया गया, जिनके विरूद्ध अवैध खनन के सम्बन्ध में अलग से उपजिलाधिकारी महोदय रिपोर्ट प्रेषित की जा रही है।