हरिद्वार जिला जेल अब सुरक्षा के लिहाज से और भी ज्यादा चाक-चौबंद

हरिद्वार जिला जेल अब सुरक्षा के लिहाज से और भी ज्यादा चाक-चौबंद हो गई है। जेल परिसर में एक नई हाई सिक्योरिटी बैरक बनकर तैयार हो गई है, जिसे विशेष रूप से हार्डकोर क्रिमिनल और नामचीन गैंगस्टरों को रखने के लिए बनाया गया है। नई बैरक की क्षमता 50 कैदियों को रखने की है। जेल के अंदर कोई गुटबाजी ना हो और आपराधिक गतिविधियों को बढ़ावा ना मिले, इसलिए हाई सिक्योरिटी बैरक के जरिए हार्डकोर अपराधियों को बाकी कैदियों से आइसोलेटेड रखा जाएगा। बाहर से साधारण देखने वाली ये बैरक आधुनिक सिक्योरिटी उपकरणों से लैस होगी। जल्द ही इस बैरक शुरुआत कर दी जाएगी। आपको बता दें कि 888 क्षमता वाली हरिद्वार जेल में फिलहाल करीब साढ़े 9 सौ कैदी बंद हैं।