सीएचसी बहादराबाद का निरीक्षण, 65 आशा कार्यकर्ताओं को वितरित की गईं BP मशीनें

सीएमओ ने सीएचसी बहादराबाद का किया निरीक्षण, 65 आशाओं को वितरित की BP मशीनें

मुख्य चिकित्सा अधिकारी, हरिद्वार ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बहादराबाद का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य विभाग की विभिन्न गतिविधियों का जायजा लिया।
निरीक्षण के बाद विप्रो एवं जॉली ग्रांट की टीम के सहयोग से सीएचसी बहादराबाद क्षेत्र में कार्यरत 65 आशा कार्यकर्ताओं को BP मशीनें वितरित की गईं। इन मशीनों की मदद से आशा कार्यकर्ता अपने कार्यक्षेत्र में लोगों के रक्तचाप की नियमित जांच कर सकेंगी।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि आशा कार्यकर्ता स्वास्थ्य विभाग की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और ग्रामीण व दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाने में उनकी अहम भूमिका है। BP मशीन उपलब्ध होने से उच्च रक्तचाप की समय पर पहचान करने और आवश्यकता पड़ने पर मरीजों को स्वास्थ्य केंद्र पर रेफर करने में मदद मिलेगी।


कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा विप्रो एवं जॉली ग्रांट की टीम के सदस्य मौजूद रहे।