कांवड़ यात्रा 2026: सतपाल महाराज ने तैयारियों की समीक्षा की, शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा

30 जुलाई से शुरू होगी कांवड़ यात्रा, तैयारियों की समीक्षा बैठक में सतपाल महाराज ने दिए अहम निर्देश

कांवड़ यात्रा 2026: सतपाल महाराज ने तैयारियों की समीक्षा की, शिवभक्तों पर होगी पुष्पवर्षा

30 जुलाई से शुरू होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रभारी मंत्री सतपाल महाराज ने समीक्षा बैठक की। बैठक में शिवभक्तों के स्वागत, सुरक्षा, ट्रैफिक और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

हरिद्वार। 30 जुलाई से शुरू होने वाली आगामी कांवड़ यात्रा को लेकर हरिद्वार में प्रभारी मंत्री एवं उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में कई जिलों के जिलाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुए।

समीक्षा बैठक में सतपाल महाराज ने निर्देश दिए कि देश के विभिन्न राज्यों से आने वाले लाखों शिवभक्तों के स्वागत, सुरक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, स्वच्छता और यातायात सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने कहा कि कांवड़ यात्रा को सफल और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में सतपाल महाराज ने बताया कि कांवड़ यात्रा की तैयारियां तेज़ी से चल रही हैं और प्रशासन द्वारा भेजे गए बजट प्रस्ताव पर शासन स्तर पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस बार भी शिवभक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा।

वहीं, उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने कहा कि डाक कांवड़ के दौरान ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए प्रयास किया जाएगा कि आने और जाने वाली डाक कांवड़ को एक ही दिशा में संचालित किया जाए, जिससे राष्ट्रीय राजमार्ग (हाईवे) को अधिकतम समय तक खुला रखा जा सके और आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।

कांवड़ यात्रा 2026 की तैयारी तेज़ | सतपाल महाराज की बड़ी समीक्षा बैठक | हाईवे रहेगा खुला?