कुंभ मेला आईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ली कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक

कुंभ मेला आईजी योगेंद्र सिंह रावत ने ली कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक
कंुभ मेला आईजी योगेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में सीसीआर में कुंभ मेला यातायात नियंत्रण उपसमिति की बैठक आयोजित की गयी। बैठक में उपसमिति के अध्यक्ष एसएसपी नवनीत सिंह व अन्य सदस्य शामिल हुए। बैठक में कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत व एसएसपी नवनीत सिंह ने सदस्यों से कुंभ मेले के दौरान वाहनों एवं यात्रियों के आवागमन के लिए तैयार किए गए यातायात प्लान को लेकर सुझाव मांगे। बैठक में एसपी ट्रैफिक व क्राईम निशा यादव ने तैयार किए गए यातायात प्लान की क्रमवार जानकारी उपसमिति के समक्ष साझा की तथा एसपी सिटी अभय सिंह द्वारा सदस्यों के विभिन्न सवालों के जवाब दिए। कुंभ मेला आईजी योगेन्द्र सिंह रावत ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि यातायात प्लान तैयार करते समय श्रद्धालुओं, होटल व्यवसायियों, टैक्सी, टेंपो, रिक्शा यूनियन, अखाड़ा परिषद, साधू समाज सहित कुंभ मेले से जुड़े सभी हितधारकों के हितों का ख्याल रखा जाएगा। एसएसपी नवनीत सिंह ने सभी से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि भीड़ के मुताबिक ही अलग-अलग प्लान तैयार व एक्टिवेट किए जाएंगे। ऐसे में आयोजन को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए सभी का आपसी समन्वय आवश्यक है।