हरिद्वार रोड़वेज डिपो से चारधाम यात्रा करने के लिए बस सेवा की शुरूआत की

रोड़वेज ने चारधाम के लिए शुरू की बस सेवा
हरिद्वार रोड़वेज डिपो से चारधाम यात्रा करने के लिए बस सेवा की शुरूआत की है। हरिद्वार रोड़वेज बस स्टैंड से बद्रीनाथ, सोनप्रयाग और गंगोत्री के लिए रोजाना 8 से 10 बसों का संचालन किया जा रहा है। जिससे चारधाम यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं को सस्ता और सुरक्षित विकल्प मिल रहा है। बड़ी संख्या में यात्री रोड़वेज द्वारा चारधाम यात्रा के लिए शुरू की बस सेवा का लाभ उठा रहे हैं। ऐसे में जो लोग प्राइवेट टैक्सी और अन्य वाहनों का खर्चा वहन नहीं कर सकते वे लोग इन बसों के चलने से काफी संतुष्ट हैं। रोडवेज के एजीएम विशाल चंद्रा ने बताया कि यात्रियों की संख्या और डिमांड के आधार पर बसों की संख्या बढ़ाई जा सकती हैं। यात्री सूरज ने बताया कि सरकारी की यह अच्छी सुविधा है। सुरक्षा और खर्च के लिहाज से भी ठीक है। इसलिए उन्होंने निजी बस से यात्रा करने के बजाए सरकारी बस को प्राथमिकता दी है।