सिडकुल पुलिस का ऑपरेशन रिकवरी, 152 मोबाइल बरामद

सिडकुल पुलिस का ऑपरेशन रिकवरी, 152 मोबाइल बरामद

हरिद्वार की सिडकुल पुलिस ने गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन को लेकर बड़ी कार्रवाई करते हुए ऑपरेशन रिकवरी में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने तकनीकी सहायता और सीईआईआर पोर्टल के जरिए 152 मोबाइल फोन ट्रेस कर उन्हें बरामद किया, जिनकी कुल कीमत करीब 36 लाख रुपये आंकी गई है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान के तहत अलग-अलग राज्यों तक जाकर मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की गई और उन्हें बरामद कर उनके असली मालिकों को सौंपा गया। लंबे समय से अपने मोबाइल खो चुके लोगों को जब उनके फोन वापस मिले तो उनके चेहरे पर साफ संतोष नजर आया।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके और अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। साथ ही लोगों से यह भी अपील की गई है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध या लावारिस मोबाइल मिलता है तो उसे खुद इस्तेमाल करने के बजाय तुरंत पुलिस को सूचना दें।