जुलाई माह से शुरू होने जा रही कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन की तैयारी अभी से शुरू

हरिद्वार में जुलाई माह से शुरू होने जा रही कावड़ यात्रा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी अभी से शुरू कर दी है। हरिद्वार के जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आज एक बैठक की गई जिसमे आलाधिकारियों को 30 जून तक सभी कार्य पूरे करने के निर्देश दिए गए साथ ही कावड़ियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना ना करना पड़े इसके लिए भी खास इंतजाम किए जाएंगे।

15 दिनों तक चलने वाली कावड़ यात्रा जुलाई में शुरू होने जा रही है जिसमें देश के अलग-अलग राज्यों से बड़ी संख्या में कावड़िया हरिद्वार की हर की पौड़ी से गंगाजल लेकर अपने-अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं जिसको देखते हुए जिला प्रशासन ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। हरिद्वार के जिलाधिकारी, एसएसपी सहित बैठक में आलाधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने सभी को 30 जून तक सभी कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं साथ ही कावड़ पटरी को भी दुरुस्त किया जाएगा जिससे आने वाले कावड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की दिक्कत ना हो। वही कावड़ यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।