ईद पर हरिद्वार में ‘सिंघम’ पुलिस का सख्त पहरा!

ईद पर हरिद्वार में ‘सिंघम’ पुलिस का सख्त पहरा!

धर्मनगरी हरिद्वार में ईद-उल-अजहा को लेकर पुलिस और प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आ रहा है। त्योहार को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए हरिद्वार पुलिस ने सुरक्षा का मजबूत घेरा तैयार कर लिया है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने साफ चेतावनी दी है कि त्योहार की आड़ में किसी भी तरह की अराजकता, अफवाहबाजी या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पूरे जिले को 7 सुपर जोन, 17 जोन और 34 सेक्टर में बांटकर पुलिस, पीएसी और खुफिया एजेंसियों की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों पर विशेष नजर रखी जा रही है, जबकि सोशल मीडिया पर भी पुलिस की पैनी निगाह बनी हुई है।

वहीं बहादराबाद मस्जिद के मुफ्ती शाहरुख मिस्बाही ने भी मुस्लिम समाज से जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ त्योहार मनाने की अपील की है। उन्होंने प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से बचने, वेस्ट मटेरियल को सुरक्षित तरीके से दफनाने, वीडियो बनाने से परहेज करने और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी न फैलाने का आग्रह किया है।

कुल मिलाकर प्रशासन और धर्मगुरुओं का एक ही संदेश है— ईद मनाइए पूरे उत्साह से, लेकिन कानून और सामाजिक सौहार्द की मर्यादा के साथ।