गंगा दशहरा स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

गंगा दशहरा स्नान पर उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब

हरिद्वार

गंगा दशहरा के अवसर पर धर्मनगरी हरिद्वार में श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा है। विश्व प्रसिद्ध हरकी पौड़ी ब्रह्मकुंड पर मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाने के लिए श्रद्धालु ब्रह्म मुहूर्त से ही माँ गंगा में स्नान कर रहे हैं, सुबह सुबह हजारों की संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार पहुंचकर स्नान और पूजापाठ के साथ साथ दान पुण्य कर रहे हैं। माना जाता है कि इस दिन गंगा स्नान करने से हर पापों से मुक्ति मिलती है। इसी लिए श्रद्धालु सुबह से ही माँ गंगा में स्नान कर रहे है।