लगातार बढ़ रही महंगाई और पेट्रोल डीजल की कीमतों के आसमान छूने के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने हरिद्वार में अनोखा प्रदर्शन किया कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने शंकराचार्य चौक से लेकर ऋषिकुल मैदान तक भैंसा बुग्गी यात्रा का आयोजन किया कांग्रेसी इस यात्रा के माध्यम से न केवल केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध कर रहे थे बल्कि लोगों को महंगाई और आसमान छूते डीजल पेट्रोल के दामों को लेकर भी जागरुक करते नजर आए कांग्रेसी नेता संजय सैनी ने कहा कि आज डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दाम आसमान छू रहे हैं आने वाले समय में व्यक्ति को भैंसा बुग्गी पर ही सफर करने को मजबूर होना पड़ेगा इसीलिए उन्होंने इस यात्रा का आयोजन कर विरोध जताया जिला अध्यक्ष राजीव चौधरी ने बताया कि लगातार बढ़ रही महंगाई के विरोध में इस यात्रा का आयोजन किया गया है जिसमें कि कांग्रेस की मुख्य संगठन के कार्यकर्ताओं सहित यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाग दिया और केंद्र सरकार की नीतियों के चलते बढ़ रही महंगाई का विरोध किया।
2026-05-24












