चारधाम यात्रा चरम पर, श्रद्धालु यात्रा से पहले जरूर कराएं पंजीकरण : Pushkar Singh Dhami

उत्तराखंड की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की है कि यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर करा ले। रविवार को सीएम पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे जहां उन्होंने श्री आनंद धर्मशाला ट्रस्ट का शुभारंभ किया। सीएम धामी ने सभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र करते हुए कहा कि सरकार लगातार राज्य के हित में आगे बढ़ रही है और विकास की नई इबारत गढ़ रही है। मीडिया से बात करते हुए सीएम धामी ने कहां की चारधाम यात्रा इस समय अपने चरम पर है उन्होंने कहा कि इस समय यात्रियों की संख्या ज्यादा है जो एक चुनौती है फिर भी उनकी यात्रा व्यवस्थित और सुगम हो इसके प्रयास लगातार किए जा रहे है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की वे यात्रा पर आने से पहले अपना पंजीकरण जरूर कराए।