केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने निकाली जनआशीर्वाद यात्रा अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं को बताया छलावा

केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने निकाली जनआशीर्वाद यात्रा अरविंद केजरीवाल की घोषणाओं को बताया छलावा

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय भट्ट द्वारा निकाली जा रही जनआशीर्वाद यात्रा हरिद्वार पहुँची। हरिद्वार में बीजेपी कार्यकर्ताओं द्वारा अजय भट्ट का जोरदार स्वागत किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर नए केंद्रीय मंत्री अपने-अपने क्षेत्रों में जन आशीर्वाद यात्रा निकाल रहे हैं। मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि बिना जनता के आशीर्वाद के कोई भी काम संभव नहीं है। भारतीय जनता पार्टी को लोगों का अपार समर्थन और जन आशीर्वाद मिल रहा है। इसलिए लोगों का धन्यवाद करने के लिए यह यात्रा प्रदेश के कई हिस्सों में निकाली जा रही है। अजय भट्ट ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की उत्तराखंड में की जा रही घोषणाओं को छलावा बताया और कहा कि 2022 में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी को जनता का आशीर्वाद मिलेगा वह पार्टी सरकार बनाएगी।