टोक्यो ओलंपिक गेम्स मे वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका टीम को दी मात दागे कई गोल

टोक्यो ओलंपिक गेम्स मे वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका टीम को दी मात दागे कई गोल

टोक्यो ओलंपिक में उत्तराखंड की वंदना कटारिया का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। हरिद्वार के रोशनाबाद की वंदना कटारिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एक के बाद एक तीन गोल कर टीम को जीत दिलाई। उनके इस प्रदर्शन के बाद भारत ने साउथ अफ्रीका की टीम को 4-3 से हराकर टोक्यो 2020 की महिला हॉकी के क्वार्टर फाइनल में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को बरकरार रखा । आज के प्रदर्शन से हरिद्वार के सभी खेल प्रेमीयो और स्थानीय लोगों में खुशी की लहर हैं। स्थानीय लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मना रहे हैं। और उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं हैं।
आपको बता दे हरिद्वार में इनके पहले कोच कृष्णा कुमार थे जो हरिद्वार के जिला क्रीड़ा अधिकारी थे और हॉकी प्लेयर थे , उन्होंने ही वंदना को एथेलेटिक्स से हॉकी खेलने के लिए प्रेरित किया था । और वंदना कटारिया आज 242 अंतराष्ट्रीय मैच खेल चुकी है ।