रायवाला
रायवाला क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिर शनिवार को पिंजरे में कैद हो गया। तब जाकर कहीं ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। रायवाला क्षेत्र में दहशत का पर्याय बना गुलदार आखिर राजाजी पार्क के पिंजरे में कैद हो गया। रायवाला के एक नम्बर खाण्ड गाँव में काफी समस्य से यह एकल गुलदार चहल कदमी कर रहा था। ग्रामीणों के खेतों, घर आंगनों व गौशालाओं में धमक रहा था। कई लोगों के पालतू पशु व कुत्तों को निवाला बना चुका था। जिससे तंग आकर ग्रामीणों ने राजाजी पार्क के अधिकारियों से गुलदार पकड़ने को पिंजरा लगाने की गुहार लगाई थी। जिसका संज्ञान लेकर मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग ने गाँवों में चहल कदमी कर रहे गुलदार को पकड़ने को पिंजरा लगाए जाने की अनुमति प्रदान की और मोतीचूर रेंज अधिकारी महेन्द्र गिरी गोस्वामी की देख रेख में खाण्ड गाँव एक नम्बर में कपूर सिंह नेगी के खेत मे 28 सितम्बर को पिंजरा लगाया गया था। शनिवार तड़के सुबह 5 बजे करीब गुलदार पिंजरे में कैद हो गया। रेंजर महेन्द्र गिरी द्वारा अधिनस्त कर्मचारियों संग रेस्क्यू कर रेन्ज के ही काला कुण्ड बीट में छोडा दिया गया। रेंज अधिकारी महेन्द्र गिरी ने बताया कि पकड़े गए मादा गुलदार की उम्र लगभग 3 वर्ष है और पूरी तरह स्वस्थ है। रेस्क्यू टीम में रेंजर महेन्द्र गिरी, डॉ अदिति अरोड़ा, वन दरोगा, एसपी जखमोला, जेपी अंथवाल, रविन्द्र बहुगुणा, मनोज चौहान, नरेन्द्र गुसाईं व विक्रम सिंह पुंडीर शामिल थे।