ब्रह्मलीन पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा में देश विदेश से आये भक्त आकर्षण का केंद्र बना लंदन के बैंड
श्री स्वामीनारायण गद्दी संस्थान के प्रमुख ब्रह्मलीन पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज की अस्थि विसर्जन कलश यात्रा में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूर्ण विधि विधान से हरकी पैड़ी पर अस्थि कलश को गंगा में विसर्जित किया गया। भूपतवाला स्थित परमार्थ निकेतन घाट पर ब्रह्मलीन स्वामी पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज को श्रद्धा सुमन अर्पित की गई।
दिव्यांजलि योगपीठ ट्रस्ट के अध्यक्ष स्वामी देव ऋषि महाराज ने कहा कि संतों का जीवन निर्मल जल के समान होता है। ब्रह्मलीन स्वामी पुरुषोत्तम प्रिय दास महाराज ने गरीब असहाय लोगों की मदद कर समाज को गो एवं गंगा संरक्षण की प्रेरणा दी। उनके बताए मार्ग पर चलकर स्वामी जितेंद्रिय प्रिय दास महाराज आज उनके अधूरे कार्यों को पूरा कर रहे हैं। और उनके द्वारा प्रारंभ किए गए सेवा प्रकल्पों में निरंतर वृद्धि कर स्वामीनारायण संप्रदाय का मान बढ़ा रहे हैं।