मंगलौर में किसानों की महापंचायत आयोजित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे

मंगलौर

मंगलौर में किसानों की महापंचायत आयोजित भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत पहुंचे

कृषि कानून के विरोध में उत्तर प्रदेश उत्तराखंड बॉर्डर के समीप हरिद्वार जनपद के मंगलौर गुड़ मंडी में आज किसानों की महापंचायत का आयोजन किया गया। इस महापंचायत में हजारों की संख्या में किसान पहुंचे हैं। जिन्हें संबोधन करने के लिए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत इस महापंचायत में पहुँचे। किसानों ने कृषि कानून को रद्द करने की मांग की है। इस महापंचायत में सभी संगठनों के किसान एकजुट होकर पहुंचे। और कृषि कानून का विरोध कर कानून को वापस लेने की माँग करी। महापंचायत में पहुचे राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने साफ तौर पर कहा कि जब तक कृषि कानून वापसी नही होगा। तब तक किसानों का ये आन्दोलन चलता रहेगा। साथ ही उन्होंने कहा कि किसान हिंसाविरोधी हैं। और किसानों का ये आंदोलन शांतिपूर्वक तरीके से चलता रहेगा। इस आंदोलन में किसान अपनी जान की बाजी अड़ा देंगे। उंन्होने साफ तौर पर कहा कि सरकार चाहे बारूद चलाये या गोली लेकिन किसान अब पीछे नही हटेगा। इस महापंचायत से किसानों को जोड़ा जा रहा है। ताकि मोदी सरकार की हठधर्मी को तोड़ा जा सके। किसान इस काले कानून को वापस लेकर ही दम लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *