हरिद्वार जिला कलेक्ट्रेट में 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने जिला प्रशासन के अधिकारियों की मौजूदगी में तिरंगा फहराया और देश की आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों को सम्मानित किया गया। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने वाली छात्राओं को भी जिलाधिकारी ने सम्मानित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने जिले के अधिकारियों और कर्मचारियों से विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ काम करने का आह्वान किया।











