योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण किया

80 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर योग गुरु बाबा रामदेव ने पतंजलि योगपीठ में ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद योग गुरु बाबा रामदेव ने देश के हालातो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि चारों तरफ देश में हंगामा है स्कूल के छोटे छोटे बच्चे अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर है उन्होंने कहा कि कंजी शिक्षा व्यवस्था लचर है कही पेपर लीक हो रहा यही नहीं उन्होंने नौकरियों में 99 प्रतिशत घोटाले का जिक्र करते हुए चेतावनी दी कि देश बहुत घपला है सुधार जाओ कंही इस न हो कि बाबा रामदेव को फिर आंदोलन करना पड़े।

बाबा रामदेव ने कहा कि जो भ्रष्टाचार कर रहे है वो देश के शहीदों का अपमान कर रहे है। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के इस अवसर पर संकल्प लेने का आह्वान किया।

योग गुरु बाबा रामदेव ने Gen Z पर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर करते हुए कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि Gen Z में कुछ बच्चे ऐसे है जो नशे में रहकर कर मेरी मर्जी मेरा जीवन का नारा देते है वह गलत है उन्होंने कहा कि।मनमर्जी का नाम आजादी नहीं है।

योग गुरु बाबा रामदेव ने सड़क से लेकर संसद तक घृणा का ऐसा वातावरण बना है मानो देश की संसद में पक्ष ओर विपक्ष भारत पाकिस्तान से नजर आते है। उन्होंने कहा कि धिक्कार है और लानत है ऐसे लोगों पर जो एक दूसरे से नफरत करते है। उन्होंने देश में नफरत की दीवार को तोड़ने का संकल्प लेने का आह्वाहन किया। रामदेव ने कहा कि यह देश सत्ता पर काबिज कुछ लोगों का ही नहीं है यह देश पूरे 145 करोड़ भारतीयों का है उन्होंने कहा कि जो कर्तव्य प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के है उतने ही हर नागरिक का है।