राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ

लोक अदालत का आयोजन

हरिद्वार में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। हरिद्वार, रुड़की, लक्सर समेत जनपद के विभिन्न न्यायालय परिसरों में आयोजित इस लोक अदालत में बड़ी संख्या में वादकारियों ने पहुंचकर अपने मामलों का निस्तारण कराया। न्यायालय में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने अहम भूमिका निभाई।

जनपद न्यायाधीश नरेंद्र दत्त ने बताया कि यह राष्ट्रीय लोक अदालत है जिसमें एनआई एक्ट 138, बिजली चोरी, एमएसीटी से संबंधित मुकदमों का निपटारा किया जाता है। और इसके लिए आज हेडक्वार्टर में 10 बेंच बनाई है। रुड़की में सात और लक्सर में 3 बेंच बनाई गई है। कल तक हाईकोर्ट में 1700 केस रेफर किये है। अभी लोक अदालत में काफी मामले चल रहे है। लोक अदालत का तात्पर्य है कि लोगों को जल्द से जल्द सहूलियत प्रदान की जाए।

उन्होंने कहा कि लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य लोगों को त्वरित, सुलभ और कम खर्च में न्याय उपलब्ध कराना है। साथ ही आपसी सहमति से मामलों का निपटारा कर न्यायालयों में लंबित मामलों का बोझ कम करना भी लोक अदालत की प्राथमिकता है। लोक अदालत आम जनता के लिए एक प्रभावी मंच है, जहां कम समय में सरल प्रक्रिया के माध्यम से मामलों का समाधान किया जाता है।