संस्था पर लगाए आरोप अदालत ने किये ख़ारिज

कृष्णा नगर स्थित हरेराम आश्रम के स्वामी महामंडलेश्वर कपिलमुनी महाराज ने प्रेस वार्ता कर अदालत के एक अहम फैसले की जानकारी दी है। स्वामी कपिलमुनी का कहना है कि एक पत्रकार द्वारा उनकी संस्था और उन पर लगाए गए आरोपों को अदालत ने खारिज कर दिया है। इतना ही नहीं, अदालत ने वादकर्ता को ट्रस्ट के खिलाफ आदतन वाद दायर करने वाला भी माना है। स्वामी कपिलमुनी ने बताया कि अनिल बिष्ट नामक एक पत्रकार द्वारा उन पर और उनकी संस्था के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किया गया था, जिसमें कई गंभीर आरोप लगाए गए थे। उन्होंने कहा कि मामले की सुनवाई के बाद न्यायालय ने उक्त वाद को खारिज कर दिया। साथ ही न्यायालय ने वादकर्ता को ट्रस्ट के खिलाफ आदतन मुकदमे दायर करने वाला भी माना। उन्होंने कहा कि वे अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं।