जहाँगीर मलिक
महिलाएं सड़क पर खड़े होकर करती थी अश्लील इशारे 7 महिलाएं हुई गिरफ्तार
हरिद्वार कोतवाली क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों पर खड़े होकर लोगों को इशारा कर अश्लील हरकतें करने वाली 7 महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
सीओ सिटी पूर्णिमा गर्ग ने बताया कि गश्त के दौरान रेलवे स्टेशन रोड और सार्वजनिक स्थानों के आसपास के क्षेत्रों में खड़े होकर यह महिलाएं लोगों को अश्लील इशारे कर अपने और आकर्षित करती थी। इस तरह इन महिलाओं की शिकायतो की सूचना लगातार मिल रही थी। और इन महिलाओं को लालताराओ क्षेत्र के आसपास से गिरफ्तार किया गया हैं। इन सभी महिलाओं से पूछताछ करने पर कोई सटीक जवाब नहीं मिला हैं। सभी महिलाएं हरिद्वार की ही बताई जा रही हैं। हमारी और से महिलाओं के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी को मेडिकल परीक्षण के बाद कोर्ट में पेश किया जा रहा है।