कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की तैयारी में लगे कार्यकर्ता

कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा की तैयारी में लगे कार्यकर्ता,भाजपा सरकार उत्तराखंड में डूबता जहाज

कुमाऊँ के बाद अब गढ़वाल में भी कांग्रेस परिवर्तन यात्रा करने जा रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता परिवर्तन यात्रा की तैयारी में जुट गए है। हरिद्वार की रानीपुर विधानसभा में यात्रा की तैयारी को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बैठक कर यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव महेश प्रताप राणा ने बताया कि 18 सितंबर से हरिद्वार में हरकी पौड़ी से इस यात्रा की शुरुआत होगी। हरिद्वार जिले की सभी 11 विधानसभाओं में यह यात्रा निकाली जाएगी। कांग्रेस के पूर्व सीएम हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल और कांग्रेस प्रभारी देवेंद्र यादव समेत कई बड़े नेता इस यात्रा में शामिल होंगे। महेश प्रताप राणा ने आरोप लगाया कि भाजपा के कार्यकर्ता पार्टी से पलायन कर रहे है। और इस पलायन को रोकने के लिए ही भाजपा कि भ्रामक चुनावी सर्वे कराकर कार्यकर्ताओं को रोकने का प्रयास कर रही है। भाजपा उत्तराखंड में डूबता जहाज है और कांग्रेस को परिवर्तन यात्रा इस जहाज को पूरा डूबा देगी।