किसानों के कृषि कानून वापस होने पर साधु संतों ने पीएम मोदी के निर्णय का किया स्वागत
एंकर:- किसानों के कृषि कानून को लेकर साधु संतों ने पीएम मोदी के निर्णय का स्वागत किया है। संतो ने कहा हमारे माननीय प्रधानमंत्री जो है। वह विद्वान हैं। और उन्होंने जो किसानों की मांग थी। उसको देखते हुए जो भी कानून था। वह वापस लिया है। तो पूरा हिंदुस्तान इसका स्वागत करता है। और इससे आने वाले समय में जो भी किसानों में और सरकार में आपसी विवाद जो बन रहा था। वो पूरे भारत में खत्म हो जाएगा।
अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी महाराज ने कहा सरकार ने जो यह किसान बिल वापस लिया है। इससे आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को फायदा होगा। और हमारे किसान भाइयों को भी फायदा होगा। आनंद पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर बालकानंद गिरी महाराज ने भी मोदी सरकार के फैसले का स्वागत किया है बालकानंद गिरी महाराज ने कहा आज गुरु नानक जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों के तीनों बिल वापस लिए है यह फैसला स्वागत योग्य है किसान हमारा अन्नदाता है और अब किसान अपनी फसल और अच्छे दामों में बेच सकेंगे