कुंभ मेले के मुख्य शाही स्नान सकुशल संपन्न, मेला अधिकारी और मेला आईजी ने गले मिलकर दी एक दूसरे को बधाई,हरिद्वार की मीडिया का भी जताया आभार
आज मीडिया सेंटर में हुई प्रेस वार्ता में मेलाधिकारी दीपक रावत व मेला आईजी संजय गुंज्याल ने कुंभ मेले के सकुशल संपन्न होने पर कहा कि प्रशासन और पुलिस के आपसी तालमेल से तीसरा शाही स्नान अपने निर्धारित समय पर संपन्न हुआ | स्नान के संपन्न होने पर प्रशासनिक अधिकारियों, पुलिसकर्मियों,मीडिया कर्मियों और स्वयंसेवकों को धन्यवाद प्रेषित किया । मेलाधिकारी दीपक रावत ने कहा मीडिया कर्मियों ने लोगों तक सही जानकारी पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है। वहीं बाहर से आने वाले लोगों की लगातार कोविड जांच की जा रही है। बॉर्डर पर भी चेकिंग अभियान और नेगेटिव रिपोर्ट देखी जा रही है। आईजी कुंभ मेला संजय गुंज्याल ने बताया इस बार लगभग 13 लाख 56 हजार लोगों ने वैशाखी पर गंगा स्नान किया । जबकि कोविड-19 के चलते इस बार श्रद्धालुओं की संख्या 2010 के मुकाबले काफी कम रही ।
2021-04-14














